मणिपुर से घर पहुंचा हरियाणा स्टूडेंटस का पहला जत्था, हर स्थिति की जानकारी ले रही हरियाणा सरकार

मणिपुर से हरियाणा के छात्रों का पहला जत्था सकुश अपने घर पहुंच गया है। हरियाणा सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सोमवार देर रात पहला जत्था (5 स्टूडेंटस) हरियाणा पहुंचा जिसके बाद छात्रों को सही सलामत उनके घर तक पहुंचाया गया।

आपको बता दें कि, जिन छात्रों की वापसी हुई है वो हरियाणा के अलग-अलग जिलों से है। पलवल जिले की शिवानी, महेंद्रगढ़ जिले से कमलकांत, जींद की रितु, रोहतक का सागर कुंडू और सिरसा की नेहा शामिल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हरियाणा सरकार द्वारा 16 और स्टूडेंटस की घर वापसी की व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि, मणिपुर की हर स्थिति पर खुद सीएम मनोहर लाल अपडेट ले रहे है।