दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग, वकीलों में बहस के बाद चली गोली

राजधानी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में एक बार फइर से फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां वकीलों की आपसी बहस और झगड़े के बाद गोलीबारी हुई है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

फायरिंग का वीडियों भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि हवाई फायरिंग की जा रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी पुलिस थाना इलाके में दोपहर करीब 1 बजकर 35 मिनट पर गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।