Firing In BSF Camp Amritsar: ड्यूटी से नाराज BSF के जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, चार साथियों को मारने के बाद, खुद को भी मारी गोली..

पंजाब के अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के खासा हेडक्वार्टर में रविवार सुबह ड्यूटी से नाराज एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। अपने साथियों पर फायरिंग करने के बाद जवान ने खुद को गोली भी मार ली। गोलीबारी में आरोपी समेत पांच जवानों की मौत हो गई है।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित BSF खासा हेडक्वार्टर में BSF की 144 बटालियन तैनात है। सीमा पर ड्यूटी को लेकर कांस्टेबल सत्तेप्पा एसके अपने अधिकारियों के साथ नाराज चल रहा था।

इसी के साथ रविवार सुबह मेस में उसने अपनी सर्विस राइफल के साथ अंधाधुध फायरिंग कर दी और उसके बाद अपने आप को भी गोली मार दी। गोलीबारी में सत्तेप्पा समेत पांच जवानों की मौत हो गई। वहीं बल के आधा दर्जन जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

वहीं अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार सुबह साढ़े नौ बजे से पौने दस बजे के बीच हुई। कांस्टेबल सतेप्पा एसके ने अपनी सर्विस राइफल का इस्तेमाल किया। खासा इलाके में 144वीं बटालियन के परिसर में जहां यह घटना हुई, वह अटारी-वाघा सीमा से करीब 12-13 किलोमीटर दूर है। हताहतों में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल रैंक के कर्मी भी शामिल हैं। इसी के साथ BSF प्रवक्ता ने बताया कि घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।