HomeBreaking Newsफिनलैंड के राष्ट्रपति का आज से चार दिवसीय भारत दौरा, 11वें रायसीना...

फिनलैंड के राष्ट्रपति का आज से चार दिवसीय भारत दौरा, 11वें रायसीना संवाद में होंगे शामिल

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब आज से भारत के चार दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं, राष्ट्रपति बनने के बाद ये उनका पहला भारत दौरा है जो दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकियों को दर्शाता है।

राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब की इस यात्रा का सबसे मुख्य आकर्षण 11वां ‘रायसीना संवाद’ होगा, जहां राष्ट्रपति स्टब बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर वैश्विक चुनौतियों पर अपना विजन रखेंगे। उनके साथ फिनलैंड के मंत्रियों और बिजनेस लीडर्स का एक बड़ा डेलिगेशन भी आ रहा है, जो भारत के साथ आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश करेगा।

इस दौरान राष्ट्रपति स्टब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति स्टब के सम्मान में एक विशेष भोज का आयोजन भी करेंगे।

उनके इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति स्टब के बीच होने वाली द्विपक्षीय बातचीत में व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति स्टब अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments