राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद संसद पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटा एक डिजिटल टैबलेट लिए बृहस्पतिवार को संसद पहुंची। वह पिछले तीन वर्षों की तरह अंतरिम बजट 2024-25 को कागज रहित प्रारूप में पेश करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाने से पहले उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय के बाहर तस्वीर खिंचवाई। इस मौके पर वह नीले रंगी की साड़ी पहने नजर आईं। बजट को डिजिटल प्रारूप में पेश करने के लिए उनके हाथ में ब्रीफकेस की जगह टैबलेट था।

राष्ट्रपति से मिलने के बाद संसद पहुंची वित्त मंत्री

टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय सुनहरे रंग के राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक लाल कवर के अंदर रखा गया था। वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंची।