HomeBreaking Newsवेतन की मांग पर फरीदाबाद में भी नोएडा जैसा बवाल, सड़क पर...

वेतन की मांग पर फरीदाबाद में भी नोएडा जैसा बवाल, सड़क पर उतरे हजारों कर्मचारी

नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर भड़के श्रमिक आंदोलन का असर अब फरीदाबाद(Faridabad) तक दिखाई देने लगा है। फरीदाबाद के सेक्टर-37 में भी बड़ी संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। कर्मचारियों ने कामकाज रोककर हड़ताल शुरू कर दी है और वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित मदरसन कंपनी के हजारों कर्मचारी आज काम बंद कर विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। कर्मचारियों ने फैक्ट्री के अंदर उत्पादन कार्य रोक दिया और बाहर आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। धीरे-धीरे आसपास की अन्य कंपनियों के श्रमिक भी आंदोलन में शामिल होते नजर आए, जिससे भीड़ बढ़ती चली गई।

क्या है श्रमिकों की मांग ? 

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि उन्हें श्रम कानूनों के अनुसार उचित वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम वेतन मानकों के अनुरूप सैलरी में बढ़ोतरी की जाए।

बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से बातचीत की कोशिश की जा रही है। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण बताया जा रहा है, लेकिन हजारों की भीड़ के कारण इलाके में तनाव बना हुआ है।

नोएडा में हुआ था हिंसक प्रदर्शन

गौरतलब है कि इससे पहले नोएडा में पिछले कुछ दिनों से वेतन वृद्धि को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया था। वहां प्रदर्शन के दौरान कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का भी सहारा लेना पड़ा था, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में CM योगी की समीक्षा बैठक, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments