दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, अधिसूचना जारी

दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, अधिसूचना जारी

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 4 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है।

इस संबंध में प्रशासन के वित्त सचिव ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारियों को 1 जुलाई से डीए का लाभ मिलेगा, जिसे 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया है।

यह फैसला केंद्रीय कर्मचारियों पर भी लागू होगा। इससे पहले 20 अक्टूबर को गृह मंत्रालय ने केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ प्रशासन कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने का निर्देश जारी किया था। वहीं त्योहारी सीजन में कर्मचारियों के लिए बोनस का भी ऐलान किया गया है।

विभाग के निर्देश पर केंद्रीय और प्रशासनिक कर्मचारियों को 7000 रुपये तक की सीमा दी गई है। बोनस सुविधा ग्रुप सी के साथ-साथ ग्रुप बी के उन कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध होगी,

जो किसी अन्य बोनस योजना से जुड़े नहीं हैं। विभाग ने इस बारे में 17 अक्टूबर को प्रशासन को पत्र भेजा था, जिसे प्रशासन ने मंगलवार को स्वीकार कर आदेश जारी कर दिए हैं।