HomeCurrent Newsयुद्ध के बीच ईरान में भूंकप से कांपी धरती, क्या ये था...

युद्ध के बीच ईरान में भूंकप से कांपी धरती, क्या ये था परमाणु परीक्षण ?

अमेरिका-इज़रायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान(Iran Earthquake) में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई। यह भूकंप ईरान के गेराश (गराश) इलाके में आया, जिससे स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई।

United States Geological Survey (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। एजेंसी ने पुष्टि की कि झटकों की तीव्रता मध्यम श्रेणी की थी।

ईरान के लारेस्तान क्षेत्र में आया भूकंप

गराश शहर ईरान के Fars Province में स्थित है और यह गेराश काउंटी का मुख्यालय है। दक्षिणी ईरान के लारेस्तान क्षेत्र में आने वाला यह इलाका भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

विशेषज्ञों का क्या है कहना ?

ईरान(Iran Earthquake) विश्व के सबसे अधिक भूकंपीय सक्रिय देशों में शामिल है। यहां अरेबियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट की टक्कर से ‘जाग्रोस फोल्ड-थ्रस्ट बेल्ट’ का निर्माण हुआ है, जो लगातार भूगर्भीय हलचलों का कारण बनती है। गराश इसी भू-वैज्ञानिक पट्टी के अंतर्गत आता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इस क्षेत्र में 4 से 5 तीव्रता के भूकंप सामान्य माने जाते हैं। 3 मार्च 2026 को आया 4.3 मैग्निट्यूड का यह भूकंप भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें : जालंधर में डॉक्टर के घर हुई जोरदार फायरिंग, विदेश से मिला टारगेट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments