प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना हो सकता है खतरनाक, पड़ सकते हैं लेने के देने

प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना हो सकता है खतरनाक, पड़ सकते हैं लेने के देने

आज-कल के समय में हर कोई प्लास्टिक की बोतल में ही पानी पी रहा है। लेकिन क्या आपको पता है यह हमारे लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। अक्सर हम ऑफिस जाते समय या वर्कआउट करते समय प्लास्टिक की बोतल में पानी लेकर जाते हैं।

कहीं-कहीं तो पीने के पानी के लिए प्लास्टिक के गिलास का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जानकारों के अनुसार प्लास्टिक में कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और क्लोराइड होते हैं।

इसके अलावा प्लास्टिक में बीपी नाम का केमिकल भी पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए काफी घातक होता है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर केमिकल और पॉलीमर में पाए जाने वाले तत्व हमारे शरीर में चले जाएं, तो इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

प्लास्टिक कैंसर का बन सकती है कारण

जानकारों के अनुसार अगर पानी को प्लास्टिक की बोतल में ज्यादा देर तक रखा जाए। फिर अगर कोई व्यक्ति इसे पीता है तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

बता दें कि ये पुरुषों में हार्मोनल गड़बड़ी पैदा कर सकती हैं। प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से पुरुषों का स्पर्म काउंट भी कम होता है। इससे लीवर को गंभीर नुकसान भी हो सकता है।

इतना ही नहीं ये महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। इसके प्रति लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है।

तांबे के बर्तनों का करें इस्तेमाल

अक्सर लोग घरों में भी प्लास्टिक की बोतलों में रखे पानी को ही पीते हैं। लोग प्लास्टिक की बोतलों को कई दिनों तक फ्रिज में रखते हैं और उसी पानी को पी लेते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि प्लास्टिक की बोतल में मौजूद डीपीए और अन्य रसायनों के हमारे शरीर में पहुंचने के बाद काफी समस्या हो सकती है। इसलिए जितना हम तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें, यह उतना ही बेहतर होगा।

पुराने समय में भी लोग तांबे के बर्तन ही इस्तेमाल करते थे। डॉक्टरों के अनुसार कॉपर शरीर के लिए बहुत ही पौष्टिक तत्व है। इसलिए लोगों को तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए।