ईरान की ओर से बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मजाक उड़ाया है।
खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों को बनाएगा निशाना
दरअसल, ईरान की सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि अगर ईरानी नेताओं पर हमले जारी रहे, तो वह पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाएगा। IRGC की इस सूची में Apple, Google, Microsoft, Intel, IBM, Tesla और Boeing जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब ट्रंप से इस धमकी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “किससे? उन्होंने किस चीज से धमकाया-बीबी गन से? उनके पास अब धमकाने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है।”
कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल छोड़ने की चेतावनी
रिपोर्टर के सवाल को बीच में रोकते हुए ट्रंप ने बार-बार यह जानने की कोशिश की कि धमकी का स्वरूप क्या है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है और पूछा कि क्या ईरान ने किसी बड़े हमले की बात कही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईरान परमाणु हमले जैसा कदम नहीं उठाने वाला।
IRGC ने अपने बयान में कहा है कि अमेरिकी कंपनियों को ईरान में होने वाले हर हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। साथ ही इन कंपनियों के कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल छोड़ने की चेतावनी भी दी गई है। यह कथित कार्रवाई 1 अप्रैल से तेहरान समयानुसार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) से शुरू होने की बात कही गई है।
READ MORE: देवरिया में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, सपा नेता समेत 4 गिरफ्तार

