HomeBreaking News‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 48 घंटे में पहुंची...

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 48 घंटे में पहुंची 200 करोड़ के पार, बनी रणवीर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म

रणवीर सिंह ने साबित कर दिया है कि वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर 2’(Dhurandhar 2) ने यह साबित कर दिया कि जैसे फिल्म में कहा गया था, “किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है, कि वो वक्त आने पर बदलती है।”

फिल्म ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पेड प्रीव्यू शोज़ के बाद शानदार ओपनिंग से लेकर दूसरे दिन तक, ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और नए बेंचमार्क सेट कर दिए हैं।

फिल्म ने दूसरे दिन कितनी की कमाई ?

रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े, बल्कि रणवीर के करियर ग्राफ को भी नया आयाम दिया। अधिकांश फिल्में अपने पूरे रन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करती हैं, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने मात्र 48 घंटों में यह आंकड़ा पार कर लिया।

  • पेड प्रीव्यू शो से फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई की।

  • पहले दिन का कलेक्शन 102.55 करोड़ रहा।

  • वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये कमाए।

  • इसके अंदर हिंदी में सबसे ज्यादा, यानी 78.94 करोड़ रुपये की कमाई हुई।  

पेड प्रीव्यू शोज़ की कमाई मिलाकर 48 घंटों में कुल कमाई 226.27 करोड़ रुपये हो गई।

रणवीर सिंह के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म

रिलीज़ के केवल 48 घंटे में ‘धुरंधर 2’(Dhurandhar 2) ने इतिहास रच दिया। यह फिल्म दो दिन में ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई और रणवीर सिंह की टॉप 5 फिल्मों में भी शामिल हो गई। आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने बाजीराव मस्तानी के 184 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब इसकी नजर सिम्बा के 240.22 करोड़ के आंकड़े को पार करने पर है।

‘धुरंधर 2’ की कहानी और कास्ट

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने जासूस हमज़ा अली मज़ारी का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसके अलावा, फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।

कहानी हमजा अली मज़ारी की पाकिस्तान में गुप्त और चुनौतीपूर्ण जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश की सेवा के लिए काम करता है। यह एक्शन-थ्रिलर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस दिन शुरू होंगी उड़ानें, भविष्य का एयरोसिटी तैयार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments