Delhi Weather Updates: मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, भीषण लू चलने की चेतावनी

दिल्ली में अप्रैल आने से पहले ही लू के थपेड़े लोगों को झुलसाने लगे हैं। उत्तर भारत के तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया। IMD के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी मंगलवार और बुधवार (30 मार्च) 2 दिनों तक तापमान 40 डिग्री से अधिक रहेगा। दिल्ली में गंभीर हीट वेव चलेगी, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 31 मार्च को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इस दिन राजधानी में तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं।