हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में होगी 1252 डॉक्टरों की भर्ती, शेडयूल जारी

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में 1252 डॉक्टरों की भर्ती होने जा रही है। भर्ती के लिए परीक्षा की जिम्मेदारी पंडित बीडी शर्मा हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी रोहतक ने शेडयूल भी जारी कर दिया है।

विभिन्न जिलों के सरकारी अस्पतालों में रखे जाने वाले डॉक्टरों की 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी और 18 अप्रैल को परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा 10 अप्रैल को दोपहर साढ़े 12 बजे से 02 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 31 मई तक स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करवा सकेंगे। जिसमें एक-एक अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

पहले यह भर्ती 981 पदों पर होनी थी। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में सैंक्शन 3741 पदों पर 2557 डॉक्टर काम कर रहे हैं और 1184 पद खाली हैं। मगर हाल ही में 68 चिकित्सा अधिकारियों की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदोन्नति हो गई। इसके चलते विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के खाली पदों की संख्या 1184 से बढक़र 1252 हो गई।