Delhi: प्रियंका गांधी से विक्रमादित्य सिंह ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट खत्म नहीं हुआ है। दिल्ली में विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और हिमाचल के सियासी घटनाक्रम को लेकर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों को लेकर पार्टी हाईकमान को जानकारी दी। हाल ही में विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ के एक निजी होटल में कांग्रेस के 6 अयोग्य विधायकों से मुलाकात भी की थी जिसके बाद वो चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुए थे।