HomeBreaking Newsदिल्ली को आज मिलेगा नया उपराज्यपाल, तरनजीत सिंह संधू लेंगे शपथ

दिल्ली को आज मिलेगा नया उपराज्यपाल, तरनजीत सिंह संधू लेंगे शपथ

दिल्ली के लोक निवास में आज नए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। वे दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में दोपहर 1:30 बजे शपथ लेंगे। समारोह को लेकर राजभवन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

राजनयिक सेवा में लंबा अनुभव

तरनजीत सिंह संधू भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। इससे पहले वे अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कूटनीतिक अनुभव के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक अनुभवी और प्रभावशाली अधिकारी माना जाता है।

अब संभालेंगे दिल्ली के प्रशासनिक नेतृत्व की जिम्मेदारी

अब उपराज्यपाल के रूप में तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के प्रशासनिक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके सामने राजधानी में प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने और विभिन्न विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

दिल्ली के लिए अहम माना जा रहा यह नियुक्ति

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से राजधानी दिल्ली के लिए यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि अपने अनुभव और प्रशासनिक क्षमता के दम पर तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के शासन-प्रशासन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments