Delhi Rains: देश की राजधानी में मंडराया बाढ़ का खतरा, पढ़िए क्या है वजह

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों में बारिश आफत (Rainfall Alert) बनकर बरस रही है। वहीं बता दें राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। बताए आपको हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा है।

वहीं बीते दिन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे 3 का एक हिस्सा पानी में बह गया है। साथ ही बिगड़ते हालात को देखते हुए अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से फोन पर हालात की जानकारी ली।