दिल्ली के पांडव नगर इलाके में श्रद्धा जैसी एक और वारदात, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा, मां-बेटा गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बेटे ने माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या को अंजाम दिया और फिर शव को काट कर फ्रीज में रख दिया।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है।पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर मे रोज काटकर उसे फ्रिज में रखा जाता था। जिसके बाद रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाको में फेंक दिया जाता था। कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था. दोनों मां-बेटे ही अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रिज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।