HomeBreaking Newsदिल्ली की हर सड़क की पूरी जानकारी अब सिर्फ एक QR स्कैन...

दिल्ली की हर सड़क की पूरी जानकारी अब सिर्फ एक QR स्कैन में, PWD की हाई-टेक पहल

राजधानी दिल्ली में अब सड़क निर्माण और मरम्मत के काम की पूरी जवाबदेही आम जनता के हाथ में होगी। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक नई हाई-टेक पहल शुरू की है, जिसके तहत शहर की हर नई मरम्मत की गई सड़क पर QR वाले स्मार्ट डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

स्मार्ट डिस्प्ले बोर्ड क्या देंगे जानकारी

  • सड़क का नाम और उसकी कुल लंबाई

  • निर्माण या मरम्मत की आखिरी तारीख

  • काम करने वाले ठेकेदार या एजेंसी का नाम

  • प्रोजेक्ट पर खर्च हुई कुल लागत

  • डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड, यानी कितने समय तक ठेकेदार सड़क की मरम्मत के लिए जिम्मेदार है

QR कोड को स्कैन करते ही आपकी स्क्रीन पर उस सड़क और प्रोजेक्ट का पूरा डेटा खुल जाएगा। इससे न सिर्फ ठेकेदार की मनमानी पर ब्रेक लगेगा, बल्कि जनता सीधे शिकायत और सुझाव भी भेज सकेगी।

जनता बिना बिचौलिये बनेगी बॉस

  • घटिया निर्माण की शिकायत दर्ज कर सकेंगे

  • सड़क के अनुभव और सुझाव सीधे PWD अधिकारियों तक जाएंगे

  • शिकायत और फीडबैक का निपटारा सुनिश्चित होगा

PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इसे ‘जन-भागीदारी की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव’ बताया और कहा कि इससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

सख्त नियम और पारदर्शिता

सभी डिस्प्ले बोर्ड एक समान डिज़ाइन के होंगे, QR कोड हमेशा सक्रिय रहेंगे और नई जानकारी तुरंत अपडेट की जाएगी। हर PWD डिवीजन को 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सरकार को जमा करनी होगी। यह पहल दिल्ली में सड़क निर्माण और मरम्मत के काम में पारदर्शिता और जवाबदेही की नई मिसाल कायम करेगी।

READ MORE:  हरियाणा बोर्ड की नई पहल, QR कोड वाले स्मार्ट बुक से पढ़ाई हुई आसान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments