Delhi CM अरविंद केजरीवाल करेंगे पंजाब का दौरा, वॉल्वों बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें तारीख और समय…

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल के बाद अब पंजाब के दौरे पर रहेंगे।

सीएम केजरीवाल 15 जून को पंजाब का दौरा करेंगे, पंजाब के जालंधर में जाएंगे अरविंद केजरीवाल, पंजाब से दिल्ली हवाई अड्डे की बस सेवा के शुभांरभ में केजरीवाल शामिल भी होंगे और खुद अरविंद केजरीवाल बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ही पंजाब में वॉल्वो बस की शुरुआत करने का एलान किया था जो कि पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चलाई जाएंगी।