Home#IPL2026दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों में ये दिग्गज़ रहेगा बाहर

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों में ये दिग्गज़ रहेगा बाहर

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे, जिससे टीम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम को सीजन की शुरुआत में ही अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज के बिना मैदान में उतरना होगा।

स्टार्क को शुरुआती मैचों में आराम दिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार्क को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा शुरुआती मैचों में आराम दिया गया है। उनकी वापसी उनकी फिटनेस और ‘रिटर्न-टू-प्ले’ प्रोटोकॉल पर निर्भर करेगी। 36 वर्षीय तेज गेंदबाज हाल ही में व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल से गुजरे हैं, जिसमें उन्होंने प्रतिष्ठित द एशेज के सभी पांच टेस्ट मैच खेले। इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग के अंतिम चरण में भी हिस्सा लिया, जिससे उनका वर्कलोड काफी बढ़ गया।

 दिल्ली कैपिटल्स हुई कमजोर

स्टार्क की गैरमौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर कर सकती है। वह अपनी तेज गति, स्विंग और बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में शुरुआती मुकाबलों में टीम को उनकी कमी साफ तौर पर खल सकती है।

टीम मैनेजमेंट को अब अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा और अन्य गेंदबाजों को अधिक जिम्मेदारी देनी होगी। फैंस को उम्मीद है कि स्टार्क जल्द ही पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी करेंगे और सीजन के आगे के मुकाबलों में अपना प्रभाव दिखाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments