CWG 2022: जूडो में भारत को 2 पदक, सुशीला देवी ने सिल्वर और विजय कुमार ने जीता ब्रॉन्ज

भारत की महिला जूडो खिलाड़ी ने देश के लिए सिल्वर मेडला जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स में यह उनका दूसरा मेडल था। उन्हें जूडो प्रतिस्पर्धा के 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की मिचेला व्हाइटबोई ने मात दी और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं अन्य पुरुष जूडो खिलाड़ी विजय कुमार ने 60 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

भारत के लिए अभी तक तीन गोल्ड मेडल वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंत शिवली ने जीते हैं। वहीं संकेत सरगर और बिंद्यारानी देवी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए। वहीं गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

इससे पहले सुशीला देवी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मलावी की हैरियत बोनफेस को और सेमीफाइनल में टॉप सीड मॉरिशियस की प्रिससिला मोरांड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। गौरतलब है कि सुशीला देवी राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत के लिए पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने 2014 में हुए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था।