राजधानी को दहलाने की साजिश! होलंबी कलां में मिले 7-8 ग्रेनेड

दिल्ली में मेट्रो विहार इलाके के होलंबी कला में कुछ हैंड ग्रेनेड मिलने का मामला सामने आया है। बता दें दिल्ली पुलिस ने बताया कि करीब 7 से 8 देसी हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इससे पहले जनवरी के महीने में भी दिल्ली पुलिस ने एक घर से हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे।