Congress की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची पंजाब, राहुल गांधी ने लोहड़ी की दी शुभकामनाएं…

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 118वें दिन गुरुवार को लुधियाना में समराला चौक पर पहुंची। यहां राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया और इसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गए। अब यात्रा को विराम दिया गया है। शुक्रवार को लोहड़ी के कारण यात्रा नहीं होगी। 

समराला चौक में राहुल गांधी ने अपने भाषण में पंजाब के लोगों का भारत जोड़ो यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने सभी को लोहड़ी की मुबारकबाद दी।