JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, पीएम मोदी सहित देशभर के नेताओं ने जताया शोक

दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का 75 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। बताए आपको शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। शुभाषिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, पापा नहीं रहे। बता दें बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को दुखी कर गया है। उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था। लेकिन अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

बताए आरजेडी के नेता शरद यादव के निधन पर पीएम मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव समेत कई दिग्गजों ने दुख जताया है और राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हुआ है। वहीं बताए उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस में अस्पताल से रवाना हो गया है। बता दें आज दिनभर पार्थिव शरीर छतरपुर में स्थित 5 वेस्टर्न आवास पर दर्शन के लिए रखा जाएगा।