पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी ठंड, आज भी बादल-धूप के बीच आंखमिचौली का खेल

पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है। दोपहर में धूप तो खिल रही है लेकिन ठंडी हवाओं से तापमान स्थिर है। मौसम विभाग की मुताबिक बीते मंगलवार की सुबह एक दशक की दूसरी सबसे ठंडी सुबह रही। बुधवार यानि आज भी मौसम खुशनुमा रहेगा लेकिन गुरुवार को तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहेगा जबिक 7 मार्च को तापमान में बढ़ोतरी होगी आसमान साफ रहेगा। धिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है।

विभाग के अनुसार पहाड़ो पर सीजन की सबसे भारी बर्फबारी के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट आ रही है। शुक्रवार तक तापमान 10 डिग्री से ज्यादा नहीं जाएगा। अगले सप्ताह हल्की बारिश के आसार दिख रहे है।