HomeBreaking Newsरामनवमी पर CM योगी का बड़ा फैसला, प्रदेश में 2 दिन का...

रामनवमी पर CM योगी का बड़ा फैसला, प्रदेश में 2 दिन का सार्वजनिक अवकाश

योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अब उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को छुट्टी रहेगी। मंदिरों में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे लोग आसानी से पूजा-अर्चना कर सकें।

रामनवमी पर विशेष व्यवस्था

रामनवमी के मौके पर विभिन्न स्थानों पर लगने वाले राम मेलों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने खास ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर तीन दिनों तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

27 मार्च तक ट्रैफिक डायवर्जन

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के अनुसार, 27 मार्च तक डायवर्जन लागू रहेगा। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

ये रहेंगे प्रमुख बदलाव

  • सीतापुर रोड से आने वाले भारी वाहन किसान पथ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जरिए डायवर्ट किए जाएंगे।

  •  हरदोई रोड से आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

  •  आगरा एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन खुशहालगंज अंडरपास से डायवर्ट होंगे।

  •  कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज-बछरावां-हैदरगढ़ मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर जाएंगे।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

READ MORE: धामी कैबिनेट की बैठक, वीर उद्यमी योजना समेत 16 बड़े प्रस्तावों पर लगी मुहर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments