CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान, ‘आपदा पर राजनीति कर रहा विपक्ष’

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बाढ़ और बारिश के कारण हालात खराब है। प्रदेश में चल रहे राहत कार्यों को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, सरकार ने आपदा के बाद बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा कि, सरकार लगातार आपदा प्रभावितों को मदद पहुंचाने का काम कर रही है।

सीएम ने आगे कहा कि, हिमाचल प्रदेश सरकार वित्तीय संकट से जूझ रही है। बावजूद इसके आपदा प्रभावितों को कई समस्या आने नहीं दी गई। केंद्र सरकार की तरफ से जो सहायता मिली है, वह स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड के तौर पर आई है। अब तक हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से कोई अंतरिम राहत शाशि नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि, विपक्ष के लोग केवल राजनीति करने का काम कर रहे है। विपक्षी नेता चाहते है कि वे लगातार अखबारों की सुर्खियां बटोरें। विपक्ष की आपदा खत्म होने के बाद विधानसभा सत्र में सभी बातों का जवाब देंगे।