CM नायब सैनी ने ‘INDIA’ गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- उनके पास ना तो नियत है और ना ही नेतृत्व

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विपक्षी गठबंधन पर (I.N.D.I.A.) घमंडिया गठबंधन बताते हुए जमकर निशाना साधा साथ ही उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास ना तो नीति है, ना तो नियत है और साथ ही उनके पास नेतृत्व का भी अभाव है जबकि भाजपा के पास राष्ट्र को विकसित बनाने की मजबूत नीति है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यहां छछरौली की अनाज मंडी में आयोजित ‘विजय संकल्प रैली’ में शामिल होने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने यहां उपस्थित लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं मुख्यमंत्री बाद में हूं उससे पहले मैं आपका भाई और बेटा हूं।

यमुनानगर के छछरौली की विजय संकल्प रैली में सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा। वह बोले कि भाजपा के पास राष्ट्र को विकसित बनाने की नीति और मोदी जैसा प्रभावशाली नेतृत्व है। उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर कहा कि मैं आपका भाई पहले और मुख्यमंत्री बाद में हूं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा प्रभावशाली नेतृत्व है और देश को समृद्ध करने के लिए साफ नीयत भी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से सेवा करना है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग झूठी घोषणा करके लोगों से वोट ले लेते थे लेकिन कांग्रेस के तीन-तीन कार्यकाल के दौरान लोगों के काम नहीं हुए। अब जनता कांग्रेस की मंशा जान चुकी है। जबकि पीएम मोदी और डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में लाजवाब काम किए हैं। भाजपा ने जो कहा वह समय पर करके दिखाया है।