पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर में CM नायब सैनी ने की पूजा-अर्चना

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी पंचकूला पहुंचे, और उन्होंने माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रही। सीएम नायब सिंह सैनी ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद हवन यज्ञ किया जिसमे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रत्याशी बंतो कटारिया भी मौजूद रही।

सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश वासियों को नवरात्र की शुभकामानाएं दी और उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता को अब सीधा सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में भ्रष्चाटार चरम पर था और अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पास उम्मीदवार भी नहीं बचे है।