CM मनोहर लाल का आज भिवानी दौरा, खरक कलां गांव में करेंगे जनसंवाद

हरियाणा के मुख्यमंत्री आज भिवानी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहां भिवानी के खरक कलां गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे इस दौरान वह जनता की आम समस्या भी सुनेंगे। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार के तमाम मंत्री जनसंवाद करते रहते हैं इस दौरान वह आम जनता की समस्या न केवल सुनते हैं बल्कि तत्काल प्रभाव से समस्या का निवारण भी करते हैं। हरियाणा सरकार द्वारा जनता में बैठ उनकी समस्यों को सुनना व निवारण करना एक जबरदस्त पहल है।

गौरतलब हो कि 2 से 4 अप्रैल को प्रस्तावित जन-संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हरियाणा के 22 जिलों में जन संवाद कार्यक्रम करेंगे। मनोहर लाल आमजन की समस्याएं जानने व उनका समाधान करने के साथ-साथ खेतों में जल भराव की समस्या से निजात के लिए किए जा रहे कार्यों की न केवल जानकारी ले सकते हैं बल्कि मौके पर जाकर निरीक्षण भी कर सकते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे से बाढ़ राहत के लिए किए जा रहे कार्यों को और तेज गति मिलेगी।