CM मनोहर ने फतेहाबाद में फहराया तिरंगा, 9वीं बार हरियाणा की धरती पर किया ध्वाजारोहण

आज पूरा भारत अपना 77वां स्वंतत्रता दिवस मना रहा है इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद स्थित पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया जिसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नमन भी किया।

9वीं बार हरियाणा की धरती पर CM मनोहर लाल ने फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन के दौरान बीजेपी के कुछ अहम फैसलों का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को निरस्त करना, आयोध्या राम मंदिर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2025 तक नेशनल एजेकुशेन पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा।