Tuesday, February 24, 2026
HomeBreaking NewsCM मान ने मानसा में रखी सरकारी ITI की नींव...बोले-नियत साफ हो...

CM मान ने मानसा में रखी सरकारी ITI की नींव…बोले-नियत साफ हो तो प्रदेश का विकास संभव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानसा जिले के फतेहगढ़ साहनेवाली में नए ITI कॉलेज भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की और अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को विस्तार से रखा।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

CM मान ने कहा कि, पहले ऐसी व्यवस्था बनाई गई थी जिसमें बच्चे कम अंकों से किसी तरह पास तो हो जाते थे, लेकिन उनके भविष्य के लिए ठोस अवसर नहीं होते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय उन्हें योजनाओं की कतारों में खड़ा रखने की सोच अपनाई गई थी। उन्होंने इसे दूरदर्शिता की कमी बताया।

2500 युवा होंगे पंजाब पुलिस में शामिल

CM मान ने घोषणा की कि अगले दिन सुबह 11 बजे 2500 युवक-युवतियां पंजाब पुलिस में भर्ती होकर सीधे थानों में तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को लगातार रोजगार उपलब्ध करा रही है और अब तक 63 हजार से अधिक नौकरियां दी जा चुकी हैं।

साहरदूलगढ़ अस्पताल होगा 100 बेड का

अपने संबोधन के दौरान जब वे क्षेत्र में विकास कार्यों की घोषणाएं कर रहे थे, तो किसी स्थानीय व्यक्ति ने साहरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत घोषणा की कि अस्पताल को 100 बेड की सुविधा वाला बनाया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

किसानों को दिन में बिजली देने का फैसला

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों की बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को रात में बिजली दी जाती थी, जिससे उन्हें और खेतों में काम करने वाले मजदूरों को काफी परेशानी होती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारी दफ्तर दिन में चलते हैं तो किसानों का “दफ्तर” यानी खेत रात में क्यों चलाया जाए?

उन्होंने बताया कि सरकार ने नीति में बदलाव कर किसानों को दिन के समय 8 से 9 घंटे निर्बाध बिजली देने का निर्णय लिया है। अब तय समय पर बिना बार-बार कटौती के सप्लाई दी जा रही है। किसान सुबह खेत में जाकर मोटर चलाते हैं और शाम तक अपना काम निपटा कर घर लौट आते हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता और सुरक्षा दोनों में सुधार हुआ है। 

यह भी पढ़ें : होली पर दिल्ली के लोगों को मुफ्त में गैस सिलेंडर देगी सरकार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments