पंजाब में शिक्षा क्रांति की शुरुआत, सीएम भगवंत सिंह मान ने 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन

पंजाब में शिक्षा क्रांति की शुरुआत, सीएम भगवंत सिंह मान ने 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में चल रही पंजाब सरकार जनता के प्रति प्रतिबद्ध नजर आ रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सहित हर उन बिंदुओं पर मौजूदा सरकार काम कर रही है, जिससे आम आदमी का जीवन सुगम बने। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात दी है। आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मौजूदगी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी मौजूद रहें।

आज शिक्षा क्रांति का ऐतिहासिक दिन

लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संबोधन करते हुए कहा कि आज शिक्षा क्रांति का ऐतिहासिक दिन है। स्कूल ऑफ एमिनेंस आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस में टेनिस, बास्केटबॉल, स्वीमिंग पूल व क्वालीफाइड स्टाफ दिया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में यह पहली बार होगा कि सरकार ने स्वीमिंग पूल की सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि आज लुधियाना के इंदरापुरी इलाके में बहुत ही शानदार स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा अभी एक स्कूल का उद्घाटन किया 12 और बाकी हैं।

बच्चों को मिल रही है सहूलियत

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में स्कूल बना, अस्पताल बना, बिजली फ्री, इंफ्रास्ट्रक्चर व इंडस्ट्री आएगी, लोगों को काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज वह जहाँ खड़े हैं उसे पंजाब का मेनचेस्टर कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की ग्रोलरी को वापिस लेकर आना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब वह स्कूल जाते थे तब उन्हें बोरियां वाले स्कूल मिले थे। स्कूल में बोरी लेकर जाते थे, साइकिल पर जाते थे लेकिन आज स्कूलों में 11वीं व 12वीं के बच्चों के सहूलियत मिली है।

उन्होंने आशा जताई कि बच्चे बहुत आगे जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि जब पेरेंट्स से बातचीत की जाती है तो वह कहते हैं जब वह प्राइवेट स्कूल में जाते है तो उन्हें दिखाया कुछ और जाता है और असल में कुछ और होता है। पेरेंट्स का कहना है कि एडमिशन के बाद प्राइवेट स्कूलों की आउटपुट जीरो होती है। अब सरकारी स्कूलों में नीट की क्लासें, जी.ई. सहित सभी कोर्सेंज की ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का भी धन्यवाद किया।