CM अरविंद केजरीवाल ने भलस्वा लैंडफिल साइट का किया दौरा, कहा-‘ टार्गेट से ज्यादा तेज़ी से चल रहा है काम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (शनिवार) भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया। लैंडफिल साइट का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘टार्गेट से ज्यादा तेज़ी से काम चल रहा है’।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 14 की बजाय 18 लाख टन कूड़ा कम किया जा चुका है। अभी जो एजेंसी काम कर रही है उसे अगले साल मई तक 30 लाख टन पूरा करना है, लेकिन जिस स्पीड से काम हो रहा है उससे उम्मीद है कि 30 की बजाय 45 लाख टन तक हो जाएगा ‘