सुप्रीम कोर्ट में कुक की बेटी के किस कमाल से गदगद हुए CJI चंद्रचूड़

सुप्रीम कोर्ट में कुक की बेटी के किस कमाल से गदगद हुए CJI चंद्रचूड़

एक चायवाले की बेटी, जिसका नाम प्रज्ञा है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में प्रज्ञा के पिता चाय बेचने का काम करते हैं। उस होनहार बेटी प्रज्ञा को भारत के मुख्य न्यायधीश ने शॉल ओढ़ाई और सम्मानित किया।

ऐसा इसलिए क्योंकि प्रज्ञा ने अपने दम पर अमेरिका से कानून में स्नातकोत्तर करने के लिए छात्रवृत्ति हासिल की है।

प्रज्ञा की इस उपलब्धि पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीशों ने प्रज्ञा को सम्मानित किया। 

जस्टिस चंद्रचूड़ ने इस युवा वकील को सम्मानित करने के बाद कहा कि ‘हम जानते हैं कि प्रज्ञा ने अपने दम पर सब कुछ किया।

हम उम्मीद करते हैं कि कानून में स्नातकोत्तर करने के बाद प्रज्ञा अपने देश की सेवा के लिए वापस लौटेगी।