CM भगवंत मान ने पटियाला में फहराया तिरंगा, बोले- हमें अपनी आजादी को संभालना है

पूरा देश और हर हिन्दुस्तानी आज आजादी का 77 वां वर्षगांठ मना रहा है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया साथ ही उन्होंने यहां से जनता को संबोधित भी किया। सीएम भगवंत मान ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि शहीदों में सबसे अधिक पंजाबी रहे हैं। पंजाबियों ने देश को आजाद कराया है। उन्होंने आगे कहा कि हमें लड़ने का जज्बा गुरुओं से मिला है और हमें अपनी आजादी को संभालना है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब कभी भी दुश्मनों की ओर से गोली चलती है तो पहला सीना पंजाबियों का होता है। उन्होंने कहा कि बीते कल, 14 अगस्त का दिन बंटवारे का दर्द भरा दिन था। दस लाख लोग मारे गए थे, हर जगह लहूलुहान लोग थे। सभी अपने ही पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार थे। पंजाब और लोग बंट गए। इसलिए आजादी पंजाब को अधिक महंगी पड़ी और इतिहास का याद रखना काफी जरूरी है।