हरियाणा के बच्चे देखेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग, स्कूलों में लाइव कवरेज की विशेष तैयारी

हरियाणा के सभी स्कूल आज शाम को एक घंटे के लिए अलग से खुलेंगे। ये पहला ऐसा अवसर है जब देर शाम स्कूल खोले जाएंगे। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से स्टूडेंट्स को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज दिखाने के लिए कहा गया है।

वहीं, इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से आदेश जारी किए गए है। आदेशों के तहत 23 अगस्त को शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा गया है। इस दौरान शाम 5 बजकर 20 पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन भी होगा।

वहीं, हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि, यह उपलब्धि हमाे वैज्ञानिकों की है जितनी बड़ी सफलता हमें मिलने जा रही है पूरी दुनिया का ध्यान इस तरफ है। हम चाहते है कि हमारे बच्चे भी इस उपलब्धि को देखें।