आज कई बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

आज कई बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कईं बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आज सबसे पहले सीएम सैनी ने सुबह 9 बजे BJP के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की।

यह बैठक CM कैंप ऑफ़िस में हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह 10 बजे सभी चेयरमैन के साथ एक दूसरी बैठक में शामिल हो गए।

इसके बाद सीएम सैनी आज सुबह 11 बजे पीजीआई रोहतक की रीनल ट्रांसप्लांट टीम के अभिनंदन प्रोग्राम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर 1 बजे करनाल जाएंगे। सीएम सैनी करनाल में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में PM किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।