मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक बृहस्पतिवार यानी आज होगी।
बता दें कि साय ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और पार्टी के दो विधायक अरुण साव तथा विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रामदास अठावले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के उनके समकक्ष हिमंत विश्व शर्मा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और अन्य राज्यों से पार्टी नेता समारोह में शामिल हुए थे। इस समारोह में लगभग 50 हजार लोग भी शामिल हुए थे।