दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज, जानें क्या हैं विशेषताएं

दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज, जानें क्या हैं विशेषताएं

भारत के एक रेलवे पुल ने पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ा दी है। ये दुनिया का सबसे ऊंचा चेनाब रेल ब्रिज है। इसे जम्मू-कश्मीर में ऊधमपुर श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत चिनाब नदी पर बनाया गया है।

इसकी ऊंचाई नदी के तल से 359 मीटर है। ये पेरिस के एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है। इसकी कुल लम्बाई 1315 मीटर है।

इस ब्रिज पर ट्रेनें 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। चेनाब पुल को 120 वर्षो के लिए डिजाइन किया गया है।

इसका मतलब यह है कि पुल एक सदी से भी अधिक समय तक बड़ी आसानी से भारतीय रेलवे में सेवारत रहेगा। इसका निर्माण 28 हजार करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।

ब्रिज से पाकिस्तान और चीन में इसलिए हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि इसके जरिए कश्मीर घाटी सीधे भारत के दूसरे हिस्सों से जुड़ जाएगी। वहीं सीमा पर पहुंचने में भारतीय सेना को भी आसानी होगी।