Chandigarh: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 26वें CII फेयर का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में 26वें सीआईआई फेयर की शुरूआत हो गई है। यह फेयर 6 नवंबर तक चलेगा। इस फेयर का उद्घाटन पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया।

वहीं, फेयर में लोग रोजाना सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक पहुंच सकते है। बता दें कि, हर साल दिवाली से पहले इस फेयर का आयोजन किया जाता है जिसमें लोगों को एक ही जगह पर सभी जरूरत और सजावट का सामान आसानी से मिल जाता है।