कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने की जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक

हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोनीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की। इस बैठक में अलग-अलग विभाग के अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अफसर शामिल हुए।

आपको बता दें कि, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिकायतों को सूना और मौके पर ही कई शिकायतों का निपटारा किया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायत पर तुरंत संज्ञान होना चाहिए, किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने इस बैठक में 10 शिकायतों को सुना और मौके पर ही सात शिकायतों का निपटारा किया। साथ ही पिछली शिकायतों का भी उन्होंने मौके पर ही निपटारा किया। वहीं, बैठक में नगर निगम के अधीक्षक और जिला उपायुक्त नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।