धान के अगले सीजन तक 80 फीसदी खेतों को मिलेगा नहरी पानी- CM Bhagwant Singh Mann

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पटियाला में एक विशाल रैली को संबोधित किया इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसान और उनकी फसलों को लेकर कई घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एलान करते हुए कहा कि सरकार ने पंजाब में भू-जल के गिरते स्तर में सुधार के लिए नहरी पानी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। वर्तमान में पंजाब अपने नहरी पानी का केवल 34 फीसदी ही इस्तेमाल कर रहा है लेकिन अगले धान के सीजन तक 80 फीसदी खेतों को नहरी पानी के जरिये सिंचाई की सुविधा दी जाएगी।