HomeCurrent Newsजालंधर में व्यापारी की हुई बेरहमी से हत्या, पुलिस कर रही जांच

जालंधर में व्यापारी की हुई बेरहमी से हत्या, पुलिस कर रही जांच

जालंधर(Jalandhar) जिले में एक कारोबारी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय बबलू, जो गांव रामपुर (नूरमहल क्षेत्र) के रहने वाले थे, का शव रामपुर की कच्ची सड़क पर एक निर्माणाधीन पुल के नजदीक संदिग्ध हालत में मिला। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से वार कर उनकी हत्या की है।

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान बबलू के रूप में हुई है, जो अविवाहित थे और नकोदर में “बबलू गारमेंट्स” नाम से कपड़ों की दुकान चलाते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शाहकोट भेज दिया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि संभावित आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर गिरफ्तारी की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : इस साल के सेशन में पिछले साल जितनी ही होगी प्राइवेट स्कूलों की फीस…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments