असम में बस-ट्रक की टक्कर, 12 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

असम के गोलाघाट जिले में बुधवार को कोयला ले जारहे एक ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दुर्घटना आज सुबह डेरगांव के पास बलिजान में हुई। 45 लोगों को ले जारही बस ट्रक से टकरा गई। यह बस अपर असम की ओर जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब तक की जानकारी के अनुसार हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ सिंह ने आगे बताया कि जांच जारी है और इस मामले में ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी।