पंजाब AAP के नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए बुधराम, CM मान ने दी बधाई

पंजाब आप ने प्रदेश इकाई में नई नियुक्तियां की है जिसमे बुधराम को पार्टी का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही 4 नए उपाध्यक्ष, 1 महासचिव और 1 यूथ विंग के स्टेट प्रजिडेट नियुक्त किए गए है।

वहीं, जगदीप सिंह काका बराड़, जसबीर सिंह, तरुणप्रीत सिंह, अमन शेर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया है। जगरूप सिंह सेकवां को प्रदेश सचिव और देविंदरजीत सिंह लाड़ी को युथ विंग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

सीएम मान ने दी बधाई
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को ट्वीट कर बधाई दी है। सीएम ने लिखा- सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पार्टी और प्रदेश के हित में लगातार काम करने की अपील की।