अरब सागर में भारतीय नौसेना का पराक्रम, ईरानी जहाज सहित 19 पाकिस्तानी नाविकों को बचाया

भारतीय नौसेना का अरब सागर में दबदबा देखने को मिला है। नौसेना ने बीते 24 घंटों में दो जहाजों को लुटेरों से बचा लिया है। वहीं, नौसेना ने ईरानी जहाज से 17 और दूसरे जहाज से 19 पाकिस्तानी क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू किया है।

अदन की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत INS सुमित्रा ने सोमालिया लुटेरों को करारा जवाब देते हुए ईरानी जहाज सहित 19 पाकिस्तानी नागरिपकों को सुरक्षित बचाया है। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरों ने मछली पकड़ने वाले जहाज को बंधी बना लिया था।

बता दें कि, जहाज से इमरजेंसी कॉल आने के बाद भारतीय युद्धपोत INS सुमित्रा ने एंटी पाइरेसी ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस बड़े ऑपरेशन में भारत के मरीन कमांडोज शामिल थे।