पंजाब के CM भगवंत सिंह मान के जन्मदिन पर प्रदेश भर में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के जन्मदिन पर आज प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जन्मदिन के मौके पर सीएम मान संगरूर में मौजूद रहेंगे। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक सीएम यहां पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही लोगों से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि, सीएम भगवंत सिंह मान के जन्मदिन पर प्रदेश के कई जिलों में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। पंजाब कैबिनेच के मंत्री अलग- अलग जगहों पर आयोजित ब्लड कैंप में शामिल होंगे।