BJP की दिल्ली इकाई ने ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को ‘फ्लॉप शो’ बताया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने रविवार को यहां रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे ‘‘अपने राजनीतिक परिवारों को बचाने’’ का प्रयास कर रहे विपक्षी दलों का ‘‘फ्लॉप शो’’ करार दिया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों की ‘‘भारत बचाओ, परिवार बचाओ’’ रैली ‘‘फ्लॉप शो’’ थी और आम आदमी पार्टी (आप) इसके लिए लोगों को इकट्ठा करने में विफल रही।

मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में मंच साझा किया और केंद्र की भाजपा नीत सरकार की आलोचना की।

सचदेवा ने कहा, ‘‘देश को लूटने वाली कांग्रेस के परिवार, भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लालू यादव, मुलायम सिंह यादव और शिबू सोरेन के परिवार रैली में शामिल थे।