हिमाचल प्रदेश दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, भूस्खलन-बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा, सिरमौर के बाद शिमला भी पहुंचे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बाढ़ और लैंड स्लाइड से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए रविवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश पहुंचे। बताए वह सबसे पहले सिरमौर जिले के सतौन गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इसके बाद वह शिमला के तबाह हुए शिव बावड़ी मंदिर पहुंचे। साथ ही अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।

बता दें राज्य में इन घटनाओं में कम से कम 77 लोगों की मौत हुई है।